फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू में छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव

विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में हंगामा करते छात्र। स
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम और अंकपत्र में देरी को लेकर भड़के, दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के समक्ष मसला उठो की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को परीक्षा, परिणाम और अंकपत्र समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नेता विनीत चपराना और अंकित अधाना के नेतृत्व में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का घेराव कर लंबित मामलों के जल्द निस्तारण की मांग उठाई।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप था कि परीक्षा परिणाम, अंकपत्र और अन्य शैक्षणिक कार्यों में हो रही देरी से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेता विनीत चपराना ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आगामी दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल के समक्ष पूरे मामले को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन भी करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में शान मोहम्मद, खालिद डूंगरावली, माइकल, आशु गोस्वामी, आशीष मलिक, प्रमोद शेरगढ़ी, सौरभ राजपूत और अमन राणा सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से छात्रों को उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उनका कहना है कि जल्द ही समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें