फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कस्तूरबा की छात्राओं ने सीएचसी का शैक्षिक भ्रमण किया

विज्ञापन
सरूरपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेतीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं। स
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने मरीजों की जांच, उपचार, टीकाकरण और दवा वितरण की प्रक्रिया को समझा। अस्पताल की नर्सों ने उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया। बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक भोजन और नियमित स्वास्थ्य ध्यान रखने के बारे में बताया गया। संतुलित आहार और साफ-सफाई से बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। छात्राओं को चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को व्यावहारिक स्वास्थ्य जानकारी देना और जागरूक बनाना था। भ्रमण के दौरान वार्डन पूनम शर्मा, ममता सैनी, कविता देवी और अंशु तोमर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें