फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिव बड़ा मंदिर में शनिवार को सप्तमी के मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
बहसूमा। झुनझुनी गांव में मेले के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते राज्य मंत्री दिनेश खटीक फोटो आ
विज्ञापन
राज्यमंत्री दिनेश खटीक का स्वागत ने हनुमान व कृष्ण मंदिर के लिए दो लाख रुपये दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। झुनझुनी गांव स्थित शिव बड़ा मंदिर में शनिवार को सप्तमी के मेले का शुभारंभ हुआ। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों के आग्रह पर उन्होंने हनुमान मंदिर और कृष्ण मंदिर के लिए कुल दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। राज्यमंत्री का ट्रैक्टरों के काफिले, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मेले के उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित कीर्तन में भी विचार रखे। वहीं रात में मंदिर परिसर को रोशन करने के लिए मवाना ब्लॉक प्रमुख पति योगेश कुमार ने बड़ी लाइट लगवाने की घोषणा की। सहायता राशि और रोशनी की व्यवस्था की घोषणाओं से ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के प्रदेश अध्यक्ष विपिन भाटी ने ग्रामीणों की ओर से राज्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में दिव्य गुर्जर, योगेश प्रमुख, विकास भाटी, अजीत सिंह, ब्रह्मपाल, गजेंद्र भाटी, गजेंद्र प्रधान, सुभाष भाटी, क्षेत्रपाल, अखिल भाटी और आदेश भाटी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

बहसूमा। झुनझुनी गांव में मेले के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते राज्य मंत्री दिनेश खटीक फोटो आ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें