फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 132 स्कूलों के विद्यार्थियों ने कला उत्सव में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में जनपद स्तरीय कला प्रतियोगिता में मौजूद अतिथि साथ में विजेता प्रतिभागी प्रमाण
विज्ञापन
- 12 विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं, विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 132 स्कूलों के छात्रों ने 12 विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार रवि प्रजापति, प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज नानू की प्रधानाचार्य रेनू सिंह और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक भूपेंद्र सिंह ने किया। संगीत गायन एकल शास्त्रीय में डीएन इंटर कॉलेज के राघव राय, समूह लोकगीत में राजकीय हाईस्कूल चंदौड़ी टप्पा की तनु, तानिया, चिंकी और दृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संगीत वादन एकल शास्त्रीय में मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर की वंशिका और ताल वाद्य में डीएन इंटर कॉलेज के लकी हांडा प्रथम रहे। नृत्य एकल शास्त्रीय में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज की आरोही दीक्षित, समूह लोक में आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की सलोनी सिंह, अदिरा, रीना जोशी और दिया ने बाजी मारी। नाटक समूह शास्त्रीय में राजकीय हाईस्कूल चंदौड़ी टप्पा के विनीत, वर्तिका, कार्तिक और अक्षत प्रथम रहे। दृश्य कला एकल द्विआयामी में केएल कृष्ण सहाय इंटर कॉलेज के विशाल तथा त्रिआयामी में राजकीय हाईस्कूल सोलना की गुनगुन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दृश्य कला समूह में एसएसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की हुरैन और इलमा तथा पारंपरिक कहानी वाचन में राजकीय स्कूल पीपलीखेड़ा की तरन्नुम और वंशिका प्रथम रहीं। निर्णायक मंडल में दिशा दिनेश, कृपा शर्मा, डॉ. रीना गुप्ता, आयुषी गुप्ता और डॉ. इंदु कौशिक शामिल रहीं। समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. पवित्र देवी और सोनल शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें