फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्प्रिंग डेल्स के विद्यार्थि प्रमाण पत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

गर्ल्स विंग की छात्रा मान्यता चौधरी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। मदर विंग के कक्षा चार के विद्यार्थी अनमोल बंसला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष और उल्लास का माहौल है। विद्यालय परिवार ने दोनों विद्यार्थियों एवं अन्य विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी प्रतियोगी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। विद्यालय प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि मान्यता चौधरी और अनमोल बंसला की सफलता उनके निरंतर प्रयास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें