फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमा हो गए विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को कॉलेज में आवेदन पत्र जमा न करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे थे विद्यार्थी
विज्ञापन

-पुलिस ने मध्यस्थता कर सुलझाया था मामला
-प्राचार्य का दावा- आवेदन जमा करा पूरी कर ली गई प्रवेश प्रक्रिया
प्रशासन पर आरोप लगाते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक पीजी कॉलेज में स्नातक में दाखिले को लेकर कुछ दिनों से जारी गतिरोध समाप्त हो गया है। बुधवार को
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य विवलेश मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिन 30 विद्यार्थियों को फॉर्म जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, उनके मामलों का निस्तारण कर दिया गया है।
मंगलवार को लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन और कंप्यूटर ऑपरेटर पर फॉर्म जमा न करने व टालमटोल करने की शिकायत थाने पहुंच की थी। छात्रों का आरोप था कि समय से फॉर्म जमा न होने की वजह से उनका एक वर्ष खराब होने की नौबत आ सकती है। जिसको लेकर वे शिकायत दर्ज कराने थाने तक पहुंच गए थे। पुलिस की मध्यस्थता और कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामले की गंभीरता को समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य विमलेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलते ही उन्होंने कॉलेज के लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटर को सख्त निर्देश जारी किए थे। मंगलवार को सभी 30 पीड़ित विद्यार्थियों के प्रवेश फॉर्म जमा करवा लिए गए और उन पर नियमानुसार अग्रिम दाखिला प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य हर पात्र छात्र को सहजता से प्रवेश दिलाना है और किसी भी विद्यार्थी को अकारण परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी को प्रवेश संबंधित कोई समस्या आती है, तो वह सीधे उनके कार्यालय में संपर्क कर सकता है। समय पर फॉर्म जमा होने और प्रक्रिया शुरू होने से सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें