स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन के नन्हे मुन्ने बच्चों का राइम्स रेसिटेशन कॉम्पिटि
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मदर विंग में किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों का सस्वर कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्री नर्सरी व नर्सरी के विद्यार्थी हाथी, तोता, मोर, भेड़, चिड़िया, भालू, शेर, बंदर आदि पशु पक्षियों की वेशभूषा में आए। वहीं एलकेजी के विद्यार्थी आम, सेब, केला, टमाटर, अंगूर, तरबूज, आलू आदि की वेशभूषा में थे। यूकेजी के विद्यार्थी पेड़, सूरज, तितली, बादल, पहाड़, पानी की वेशभूषा में आए। सभी ने स्टेज पर आकर अनूठे अंदाज में अपनी वेशभूषा के अनुरूप कविताएं प्रस्तुत की। विजेताओं को शुभकामनाओं के साथ सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत मौजूद रहे। संचालन अध्यापिका गीतांजलि व मंतशा मलिक ने किया।