सरधना। मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट जोसफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नशरा खान कचरा
सरधना। देवनागरी इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सेंट जोसफ इंटर कॉलेज सरधना की कक्षा 10वीं की छात्रा नशरा खान ने कचरा प्रबंधन विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नशरा ने वेस्ट कटिंग से नया पेपर तैयार कर मॉडल प्रस्तुत किया था, जिसे निर्णायकों ने अत्यंत सराहनीय बताया। इसी कॉलेज की कक्षा 10वीं की छात्रा सना कौसर ने ऑटोमेटिक प्लांट वाटरिंग सिस्टम का मॉडल बनाया। इसके लिए जूनियर वर्ग (कार्यकारी मॉडल) में उन्हें तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नशरा खान अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। राज्य स्तर की यह प्रदर्शनी 16 से 19 दिसंबर तक पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज वाराणसी में आयोजित होगी, जिसमें बाल वैज्ञानिक एवं शिक्षक भाग लेंगे। छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना नायडू ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।