सरूरपुर। रोवर-रेंजर प्रशिक्षण कैंप समापन के दौरान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य। स
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित रोवर रेंजर प्रवेश एवं प्रशिक्षण कैंप का शुक्रवार को सफल समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रशिक्षिका पूनम चौधरी ने स्काउट-गाइड के ध्वजारोहण, प्रार्थना, झंडा गीत, विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा शिविर के नियमों के बारे में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया। साथ ही कैंप में तंबू निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कैंप का निरीक्षण प्राचार्य रमेंद्र कुमार गुप्ता व निर्णायक समिति सदस्यों द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम में किरण बेदी टोली ने प्रथम, मिताली मधुलिका टोली द्वितीय और मिताली राज टोली तृतीय रही। विजेता टीमों को प्राचार्य एवं डीओसी द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन नीरज ने किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार, रजनीश मिश्रा, जितेंद्र चंद्र मिश्रा, अवधेश कुमार, प्रदीप कुमार, मंजिता यादव, वीरेंद्र यादव एवं प्रतिमा यादव मौजूद रहे।