सरधना। केके पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं। संस्थान
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से कक्षा 11वीं तक के परिणाम घोषित किए गए। पीटीएम का आयोजन भी किया गया। छात्रों द्वारा साइंस व सोशल साइंस के विभिन्न विषयों पर तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में श्वसन तंत्र, मानव नेत्र, एयर प्यूरीफायर, ज्वालामुखी, ग्लोबल वार्मिंग, एटीएम मशीन, विद्युत घंटी, पवन एवं सौर ऊर्जा, पौधे का जीवन चक्र, पेरिस्कोप, सिक्योरिटी अलर्ट सिस्टम तथा पानी से बिजली उत्पादन जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। आयोजन में शिक्षक अरुण सिंघल, प्रतीक जैन, प्रशांत त्यागी, पिंकी त्यागी, मोनिका और चंद्रकांता रही।