सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में काव्यपाठ और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था
सरधना। संत जोसेफ्स पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर क्रिस्टीना के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। डॉ. विदुषी त्यागी ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वह एक कुशल वक्ता, पत्रकार, कवि और भारत के कर्मठ प्रधानमंत्री रहे। डॉ. राजेश्वरी ने छात्राओं को बताया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के रूप में कार्य करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण कराकर भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित किया। डॉ. महेश पालीवाल के संयोजन में कविता पाठ का आयोजन किया गया। छात्राओं आरती, दीपांशी, स्नेहा और अक्षा ने काव्य प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. विदुषी त्यागी ने किया।