फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यार्थियों ने सुपर डांसर के साथ लगाए ठुमके

विज्ञापन
समर कैंप में सुपर डांसर काव्या सिंह के साथ के साथ फोटो खिंचाती शिकक्षाएं आदि। (स्त्रोत संस्थान)
विज्ञापन
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप सोनी टीवी फेम सुपर डांसर काव्या सिंह द्वारा ऊर्जावान डांस वर्कशॉप संचालित की गई।
विज्ञापन


वर्कशॉप के दौरान काव्या सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य की बारीकियां सिखाईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग किया। बच्चों के मनोरंजन के लिए विद्यालय के प्रोजेक्टर कक्ष में हनुमान रिटर्न्स फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही, उन्हें बॉक्स ऑफिस से टिकट खरीदने की प्रक्रिया का जीवंत अनुभव भी कराया गया।विद्यालय डायरेक्टर शांतनु गर्ग एवं वसुंधरा गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक अभयवीर गर्ग ने प्रेरणादायक आयोजन के लिए लिटिल चैंप काव्या सिंह के साथ विद्यालय के अध्यापक वर्ग का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें