खरखौदा। क्षेत्र के गांव अतराड़ा में किसान मजदूर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस जागरुकता अभियान कार्यक्रम में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यार्थी रिजवान, सिमरन आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. रिजवान तथा वरिष्ठ प्रवक्ता सहस्त्रपाल तोमर, सुमित त्यागी, अनुराग त्यागी, यतेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन शर्मा ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।