फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। वीरा चैरिटेबल सोसायटी के स्कूलों के 28वें क्रीड़ा समारोह का शनिवार को समापन हुआ। सपा सांसद व पूर्व मंत्री आजम खां, पूर्व विधायक रुचि वीरा व जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उदयन वीरा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में महिला जूनियर वर्ग में जीजीआईसी की वंशिका, नीरज, केपीएस की आकांक्षा, लंबी कूद में जीजीआईसी की अंकिता, राधिका, आरूषी, तिगड़ी कूद में डीडीपीएस की आरूषी, वेदिका, ऊंची कूद में एवीएन की पायल, जीजीआईसी की ललिता व तनु, डिस्कस थ्रो में पीएसआईसी की सना, केपीएस की विधि व आकांक्षा प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। भाला फेंक में पीएसआईसी की मुस्कान, जीजीआईसी की अंकिता व खुशी, शॉर्टपुट में जीजीआईसी की राधिका, पीएसआईसी की सना, डीडीपीएस की विधि प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में केपीएस की वंशिका, जीजीआईसी की निकिता, आरती व कृतिका, 400 मीटर दौड़ में केपीएस की तृप्ति व आकांक्षा, जीजीआईसी की आरती, 800 मीटर दौड़ में केपीएस की तृप्ति, जीजीआईसी की साबिया, एवीएन की विनीता, 200 मीटर दौड़ में केपीएस की तृप्ति, डीडीपीएस की कनिष्का व कृति प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ में केपीएस की सुहानी, जीजीआईसी की प्रीति व राधा, तीन हजार मीटर दौड़ में केपीएस की सुहानी, जीजीआईसी की प्रीति व राधा, ऊंची कूद में केपीएस की वंशिका, जीजीआईसी की शालू, वीआईसी की अंकिता, चक्का फेंक में जीजीआईसी की ऋक्षा व सलोनी, एवीएन की शैली, तिगड़ी कूद में केपीएस की वंशिका व ज्योति, पीएसआईसी की नेहा, लंबी कूद में जीजीआईसी की रिया, पीएसआईसी की नेहा, केपीएस की साक्षी, बालिका वर्ग भाला फेंक में जीजीआईसी की त्रिशा व रिया, केपीएस की अंशु प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। चार गुना 400 रिले रेस में केपीएस प्रथम, जीजीआईसी द्वितीय व पीएसआईसी तृतीय रहे। जूनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में जीजीआईसी की तानिया, केपीएस की साक्षी, जीजीआईसी का अंकिता, 800 मीटर दौड़ में जीजीआईसी की तानिश, केपीएस की अमृता, जीजीआईसी की नीशू, 1500 मीटर दौड़ में पीएसआईसी की मुस्कान, जीजीआईसी की वंशिका व नीरज प्रथम द्वितीय व तृतीय रहीं।
पुरुष जूनियर वर्ग में लंबी कूद में डीडीपीएस का आमिल, आरजेपी का शुभम, एवीएन का अभिषेक, तिगड़ी कूद में डीडीपीएस का आमिल, एवीएन का अभिषेक, वीआईसी का सूफियान, ऊंची कूद में डीडीपीएस का अस्मित व रितिक, आजेपी का अभिषेक प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में डीडीपीएस का हेमंत, रचित, वीआईसी का निखिल, जैवलिन थ्रो में एवीएन का गौरव, डीडीपीएस का गौरव, एवीएन का राजकुमार, शॉर्टपुट में डीडीपीएस का हेमंत, एवीएन का राजकुमार, वीआईसी का निखिल प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में डीडीपीएस का ध्रुव व ओजस, वीआईसी का दीपेश, 400 मीटर दौड़ में डीडीपीएस का आर्यन, आरजेपी का देव, एवीएन का दीपांशु, 800 मीटर दौड़ में आरजेपी का देव, डीडीपीएस का आर्यन, आरजेपी का हिमांशु, 200 मीटर दौड़ में डीडीपीएस का आर्यन, आरजेपी का हिमांशु, एवीएन का हिमांशु प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहें। 1500 मीटर दौड़ में आरजेपी का देव, नितिन, डीडीपीएस का देवांश, तीन हजार मीटर दौड़ में एवीएन का दीपक, आरजेपी का शिवम व गोपाल, भाला फेेंक में आरजेपी का राहुल व शिवम, डीडीपीएस का विनय प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। महाविद्यालय पुरूष वर्ग 800 मीटर दौड़ में वीडीसी का अनमोल, मोहित, वीआईसी का रीतम, ऊंची कूद में वीडीसी का कामरान, अदनान, वीआईसी का दीवांक, डिस्कस थ्रो में वीडीसी का वत्सल, वीआईसी का शाहरूख व जतिन, तिगड़ी कूद में वीडीसी का अदनान, नितिन, वीआईसी का सुशोभित, तीन हजार मीटर दौड़ में वीडीसी का अनमोल व आशीष, वीआईसी का गौतम, 1500 मीटर दौड़ में वीडीसी का अनमोल व आशीष, वीआईसी का गौतम, लंबी कूद में वीडीसी का अदनान, वीआईसी का दिव्यांक व जतिन, 200 मीटर दौड़ में वीडीसी का कामरान, वीआईसी का सुशोभित, भाला फेंक में वीआईसी का हेतल, वीडीसी का प्रवेंद्र, वीआईसी का अभिषेक प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। चार गुना 400 रिले रेस में वीडीसी के कामरान, दीषु, अनुभव, बादल प्रथम तथा वीआईसी जुबैर, शुऐब, अल्तमश व हर्षित द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में डीडीपीएस का ताबिश व प्रशांत, आरजेपी का अंकुर, 800 मीटर दौड़ में आरजेपी का निखिल, डीडीपीएस का आर्यन व अनुभव, 1500 मीटर दौड़ में आरजेपी का अंकुर, डीडीपीएस का आर्यन व अनुभव, तीन हजार मीटर दौड़ में आरजेपी का अंकुर, डीडीपीएस का आर्यन व अनुभव सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
अध्यापकों की भी हुई रेस
अध्यापक वर्ग में चार गुना 400 रिले रेस में डीडीपीएस के शहनवाज, तुषार, अमित, गोपाल प्रथम, केएसवीसी के सालवीर, विकांशु, मनु व विवेक द्वितीय, वीडीसी के काशिफ, नकुल, विनीत, लेखराज सिंह तृतीय रहे। महिला वर्ग में केपीएस की रजनी, अंजु, शीतल, काजल प्रथम, आरबीडी की वैशालु, नीतू, ज्योति, सीमाब द्वितीय, डीडीपीएस की अनु, नेहा, शाजिया व सीमा तृतीय रहीं। साल भर हुए कार्यक्रम के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में खुशनूद खां, सुरेंद्र विश्नोई, मुनिदेव शर्मा, आरके अग्रवाल, आजम खां, दिलशाद अंसारी, महेंद्र कौरव, डा.जकिया रफत, ओमपाल सिंह, गिरिराज सिंह, गूयर आसिफ, उमेश गौतम आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में नेहरू स्टेडियम में वीरा चैरिटेबल सोसायटी के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर म- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें