फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने किया अद्भुत प्रदर्शन

विज्ञापन
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में बाल दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छ
विज्ञापन
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मदर विंग में बाल दिवस के उपलक्ष में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना व पुष्प अर्पित किया तथा बैज लगाकर व कैप पहनाकर सभी को सम्मानित किया। प्रबंधक, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रारंभ करने की अनुमति दी। स्पोर्ट्स मीट के प्रथम दिवस पर प्री नर्सरी के बच्चों ने सिंपल रेस व नर्सरी के बच्चों ने फ्रॉग रेस व एलकेजी के बच्चों ने पिरामिड विद ग्लासिस गेम एंजॉय किया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने बॉल बैलेंसिंग रेस में भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत ने भी छात्रों को खेलों की महत्ता बताते हुए कहा कि खेलकूद का बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान है।

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में बाल दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छ

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में बाल दिवस पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें