मवाना- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों में गणित ओलंपियाड परीक्षा देते छात्र छात्राएं।
मवाना। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की बौद्धिक क्षमता विकास के लिए सोमवार को गणित ओलंपियाड परीक्षा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर संपन्न कराई गई।
परीक्षा में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रेनू भड़ाना ने बताया कि इस परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय से दो छात्रों का चयन किया जाएगा। इसके बाद हर ब्लॉक से 10 छात्रों का चयन कर यह परीक्षा जनपद स्तर पर 14 व 15 अक्तूबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कराई जाएगी, जिससे छात्रों की गणितीय प्रतिभा और तर्क कौशल को बढ़ावा मिल सके। प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।