मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित गोल्ड माइंड इंटरनेशनल स्कूल रविवार को वार्षिक समारोह सपनों की उड़ान धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि यूपी टेंट एसोसिएशन के चेयरमैन गिरिश कुमार मित्तल, विशिष्ट अतिथियों में नितिन मित्तल, डॉ. अवनीश कुमार सिंह रहे। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी और अतिथियों का स्वागत किया। नाट्य प्रस्तुति देकर बच्चाें ने पहलगाम हमले को दर्शाया। बच्चों ने गीत, नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल भी आयोजित किए गए। स्कूल प्रबंधन ने वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति दी। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद