मोदीपुरम। शोभित विवि में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए फ्यूजन 2025 फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।छात्राओं ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा। आस्था को मिस फ्रेशर, मीर ताहा को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया गया।
कुलपति प्रो. विनोद त्यागी, प्रति कुलपति प्रो. जयानंद ने सरस्वती माता के सामने दीप जलाकर किया। प्रो. संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार, सतत् सीखने के महत्व की दी। प्रो. विनोद त्यागी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य निर्धारण करने, अपने शैक्षणिक, व्यक्तिगत विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नीलाक्षी, मोनिका ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन प्रो. राजेश पांडेय ने किया। संवाद