फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती मवाना रोड स्थित एक कॉलेज की छात्रा है। उसके कॉलेज में ही आरोपी बीसीए तृतीय का छात्र है। लगभग 10 महीना पूर्व दोनों की कॉलेज में मुलाकात हो गई थी। कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई थी। आरोपी ने छात्रा से शादी का वादा किया था। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसने गेस्ट हाउस में दुष्कर्म किया। वहीं छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक छात्रा से डेढ़ लाख रुपये ऐंठ चुका है। वहीं, आरोपी शादी का दबाव देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़ित छात्रा शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें