फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र का अपहरण कर कपड़े उतारकर पीटा, वीडियो भी बनाया, चार गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2023 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा बाईपास से नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मिमहेंस हॉस्पिटल के पास 11वीं के छात्र का पीटने के बाद अपहरण कर लिया गया। निर्वस्त्र कर सड़क पर पीटा और वीडियो भी बनाया। शनिवार सुबह पुलिस ने कंकरखेड़ा बाईपास से किशोर को बरामद कर लिया। सपा नेता बदर अली ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भावनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 11वीं का छात्र शुक्रवार दोपहर अपने नाबालिग दोस्त और एक किशोरी के साथ मेडिकल थानाक्षेत्र के मिमहेंस हास्पिटल के पास किसी काम से गया था। शाम को तीनों आटो में बैठने के लिए विवि रोड की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के करीब कार सवार अल्फा हास्पिटल के कर्मचारी विक्की चौहान और सीमर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवकों ने दोनों किशोरों को सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक नाबालिग और किशोरी मौके से भाग गए जबकि छात्र को विक्की और सीमर ने गाड़ी में डाल लिया और तेजगढ़ी के पास अल्फा हास्पिटल में ले गए। वहां पर हास्पिटल संचालक फिरोज और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता ने भी छात्र को बंधक बनाकर पिटाई की। इसके बाद सड़क पर लाकर पीटा और उसके सारे कपड़े उतार कर वीडियो भी बना लिया। रात में मौका पाकर किसी तरह छात्र उनके चंगुल से निकलकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने बेटे के दोस्त को कॉल की। उसने पूरा मामला बताया तो परिजनों ने मेडिकल थाने में तहरीर दी। रात में ही पुलिस ने विक्की और सीमर को पकड़ लिया। शनिवार सुबह छात्र ने कंकरखेड़ा बाईपास से एक आटो चालक का फोन लेकर घर पर बात की। इसके बाद पुलिस पहुंची और उसे ले आई। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि इस मामले में गंभीर धाराओंं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नाबालिग छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें