- सीसीटीवी में चोरी करते हुए कैद हुआ चोर, मामला सोशल मीडिया में वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि तेजगढ़ी पुलिस चौकी से प्रभारी का लैपटॉप ही दिनदहाड़े चोरी कर लिया गया। आरोपी चोरी करते हुए सीसीटीवी में भी कैद हो गया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अनुसार शुक्रवार दोपहर को तेजगढ़ी चौकी के प्रभारी अमित मलिक के पास एक सूचना आई तो वह लैपटॉप को चौकी पर चार्जिंग पर लगाकर मौके पर चले गए थे। इस दौरान एक चोर ने उनका लैपटाप चोरी कर लिया। जब चौकी प्रभारी वापस लौटे और लैपटाप गायब मिला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो चोर लैपटाप ले जाता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि चोर डिग्गी का रहने वाला है। इस मामले में एसओ मेडिकल योगेंद्र कुमार को देर रात फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
पहले बुलेट भी हो चुकी है चोरी मेडिकल थाने में करीब छह महीने पहले एक बुलेट चोरी हो गई थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज किया गया था। एक बार चौकी में लैपटॉप चोरी होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।