फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में बैरिकेडिंग, 21 नवंबर को मतदान

Sun, 15 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। शनिवार को बेरीकेडिंग का काम शुरू हो गया, रविवार को पूरा कर लिया जाएगा। डीएसडब्ल्यू ऑफिस में नामांकन होगा। 17 नवंबर को नाम वापसी और स्क्रूटनी होगी। 21 नवंबर को मतदान है। नामांकन की वजह से शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद विवि के प्रशासनिक अधिकारियों ने काम किया। वोटर लिस्ट फाइनल हो चुकी है। आईकार्ड भी बन गए हैं।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू ऑफिस में सोमवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन होगा। कैंपस में आचार संहिता के होर्डिंग लगा दिए गए हैं। विवि की वेबसाइट से नामांकन फार्म डाउनलोड होंगे। चुनाव आयुक्त प्रोफेसर अतवीर सिंह का कहना है छात्र वेबसाइट पर आचार संहिता, नियम कायदे पढ़ लें।

नामांकन फार्म भरने से पहले सभी जानकारी कर लें। नामांकन फार्म के साथ शपथपत्र भी लगेगा। प्रत्याशियों को एजेंट के नाम भी साथ देने होंगे। इसके लिए छात्रों के आईकार्ड का फोटो कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे। 20 नवंबर को विवि एजेंट के लिए आईकार्ड जारी करेगा। वोटर लिस्ट फाइनल हो चुकी है। रविवार शाम तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अभी तक लिस्ट में 3089 वोट हैं। करेक्शन के लिए एक दिन का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


ड्राफ्ट में न हो मुश्किल
दिवाली के दौरान बैंकों में छुट्टी रही है। शनिवार को भी बैंक बंद थे। सोमवार को नामांकन होना है। नामांकन फॉर्म के साथ प्रत्याशी को 250 रुपये का ड्राफ्ट लगाना है। नामांकन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होंगे। ड्राफ्ट बनने में परेशानी न हो इसके लिए चुनाव आयुक्त प्रो. अतवीर सिंह का कहना है विवि कैंपस में स्थित इलाहाबाद बैंक की दोनों ब्रांच को कह दिया जाएगा। वह हाथों हाथ ड्राफ्ट बना देंगी।

छात्रसभा आज घोषित करेगी पैनल
छात्रसंघ चुनाव में हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले पैनल समाजवादी छात्रसभा घोषित करेगी। जिला अध्यक्ष राजदीप विकल का कहना है अध्यक्ष पद पर करमवीर राजपूत को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। करमवीर ने सर छोटूराम इंस्टीट्यूट से ईसी ब्रांच में बीटेक किया है। फिलहाल वह एमएसडब्लू कोर्स के छात्र हैं। महामंत्री पद पर तीन नामों पर चर्चा चल रही है। इनमें दो गुर्जर अतुल भड़ाना, धर्मेंद्र गुर्जर और आयुष्मान धीमान शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद पर मोहित शर्मा चुनाव लड़ेंगे। संयुक्त सचिव पद पर इरफान और अभिनव यादव के नाम पर चर्चा चल रही है। राजदीप विकल का कहना है रविवार शाम तक पैनल घोषित कर दिया जाएगा।

एबीवीपी ने नहीं खोले पत्ते
एबीवीपी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं कार्यालय में छात्र चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दे रहे हैं। टक्कर एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा के बीच होनी है। छात्रसभा ने अध्यक्ष पद पर पूर्वांचल कार्ड खेला है। करमवीर पूर्वांचल से है। महामंत्री पद पर गुर्जर प्रत्याशी तय होने की संभावना है। छात्र संगठन क्षेत्र और जातीय समीकरण बैठाने में लगे हैं। सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में पूर्वांचल के छात्रों की संख्या काफी है।

अतुल प्रधान हुए एक्टिव
समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान सीसीएसयू के छात्रसंघ चुनाव में एक्टिव हो गए हैं। अभी तक जिला पंचायत चुनाव में लगे अतुल ने शनिवार को कैंपस में आए और कार्यकर्ताओं और छात्रों से बात की। चुनाव को लेकर निर्देश दिया। पिछले तीन सालों में विवि और कॉलेजों में अतुल प्रधान के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा का प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें