फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू छात्रसंघ चुनाव अब 21 नवंबर को

Sat, 07 Nov 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में छात्रसंघ चुनाव सत्र 2015-16 की तारीख पर अंतिम मुहर लग गई है। तिथि में एक बार फिर बदलाव करते हुए विवि ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया। नामांकन 16 नवंबर और मतदान 21 नवंबर को होगा। स्क्रूटनी और नाम वापसी 17 नवंबर को होगी। नामांकन फार्म विवि की वेबसाइट से डाउनलोड होंगे। साथ ही आचार संहिता भी जारी कर दी गई है। एमफिल प्रोजेक्ट के छात्र और पीडीएफ छात्र-छात्राएं न तो चुनाव लड़ेंगे और न ही वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त प्रोफेसर अतवीर सिंह की ओर से शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव का नोटिफिकेशन और आचार संहिता जारी कर दी गई। 16 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन होगा। 17 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक स्क्रूटनी, एक से तीन बजे तक नाम वापसी और शाम पांच बजे अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 21 नवंबर को मतदान सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा।

तीन बजे से मतगणना होगी। नामांकन फार्म विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। सात नवंबर से वेबसाइट पर अधिसूचना, आचार संहिता उपलब्ध होगी। पुलिस और जिला प्रशासन को भी चुनाव को लेकर सूचित कर दिया गया है। पहले मतगणना की डेट 18 नवंबर तय की गई थी।
विज्ञापन


आचार संहिता पढ़कर लड़ें चुनाव
विवि ने नोटिफिकेशन के साथ आचार संहिता जारी कर उलझन दूर कर दी है। योग्यता को स्पष्ट कर दिया है। चुनाव लड़ने के लिए उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। बीटेक छात्रों के लिए अधिकतम उम्र 23 वर्ष, बीए एलएलबी के लिए अधिकतम 24 वर्ष, तीन साल का यूजी कोर्स और पीजी के लिए 24 वर्ष, चार साल का यूजी और पीजी वालों के लिए 25 वर्ष, एमफिल छात्रों के लिए 25 वर्ष और पीएचडी शोधार्थियों के लिए अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा पांच हजार रुपये है। प्रचार करने में अगर बाहरी छात्र पकड़ा गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। किसी भी न्यायालय में उसके खिलाफ मुकदमा न चला हो। 75 फीसदी हाजिरी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें