फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा छात्र समस्या निवारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का छात्र समस्या निवारण केंद्र शुक्रवार को खुला रहेगा। सुबह 10 बजे से छात्र-छात्राएं डिग्री, मार्कशीट या दूसरे प्रमाण-पत्र बनवा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को सिर्फ बुलंदशहर के छात्रों को ही बुलाया है। ऐसे में दूसरे जिलों के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए शेडयूल के मुताबिक ही आएं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी अपना शिक्षक भर्ती के रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर लेकर आएं। कई ऐसे छात्र भी आ रहे हैं जिनका भर्ती से कोई लेनादेना नहीं है। ऐसे छात्रों को प्रमाणपत्र लॉकडाउन खुलने के बाद ही मिलेंगे। शिक्षक भर्ती लॉकडाउन के भीतर हो रही है, ऐसे में यह व्यवस्था सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए है जो पास हुए हैं।
विज्ञापन

ये है शेड्यूल
22 मई - बुलंदशहर के अभ्यर्थी आएं।
23-24-25 - तीन दिन अवकाश रहेगा।
26 मई - सहारनपुर के अभ्यर्थी आएं।
27 मई - शामली के अभ्यर्थी के लिए आने की अनुमति।
28 मई - सुपर लॉकडाउन के कारण कैंपस बंद रहेगा।
29 मई - गौतमबुद्धनगर के अभ्यर्थी आएं।
30 मई - बागपत के अभ्यर्थियों को कैंपस आने की अनुमति।
31 मई और एक जून - अवकाश रहेगा।
02 जून - मेरठ के अभ्यर्थी।
03 जून - हापुड़ के अभ्यर्थी।
04 जून - सुपर लॉकडाउन के कारण अवकाश रहेगा।
05 जून - मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थी आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें