फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 27 Apr 2019 09:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जनपद में कांशीराम कॉलोनी निवासी छात्र प्रियांशु ने हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो जाने पर फांसी लगा ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


नागल के ग्राम सरसीना निवासी रूप सिंह अपने परिवार के साथ देहात कोतवाली के मोहल्ला शेखपुरा स्थित कांशीराम कालोनी में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा प्रियांशु (17 वर्ष) आदर्श इंटर कॉलेज तल्हेड़ी बुजुर्ग के हाईस्कूल का छात्र था। शनिवार को हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। बताया जा रहा है कि जब प्रियांशु को पता चला कि वह परीक्षा में फेल हो गया। तो वह टेंशन में आ गया। बताया गया कि प्रियांशु दोपहर में अपने घर पहुंचा और एक कमरे में जाकर पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। परिजनों ने जैसे ही कमरे में पंखे से प्रियांशु को लटके देखा तो कोहराम मच गया। लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा गया और निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन प्रियांशु के शव को पैतृक गांव सरसीना ले गए जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ग्राम सरसीना के प्रधान प्रीतम सिंह सैनी ने बताया कि रूप सिंह का परिवार काफी समय से सहारनपुर में ही रह रहा था। रूप सिंह के दो लड़के और एक लड़की है। प्रियांशु अपने भाई-बहनों में बड़ा था। देहात कोतवाली प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने बताया कि परिजन प्रियांशु को अपने पैतृक गांव ले गए हैं। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें