माछरा। बीआरसी माछरा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रहदरा में मिशन शक्ति अभियान का छठा चरण आयोजित हुआ। शारदीय नवरात्र पर कक्षा आठवीं की छात्रा सुहानी एक दिन की प्रभारी प्रधानाध्यापक बनीं। अध्यापकों ने सुहानी को विद्यालय की व्यवस्थाएं और शैक्षिक गतिविधियां समझाईं। विद्यालय प्रभारी अध्यापक अक्षय शर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। यह उन्हें शिक्षा के लिए उत्साहित कर समाज में समान अवसर उपलब्ध कराता है। ऐसी गतिविधियां बालिकाओं को भविष्य में आत्मनिर्भर बनने और विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर अध्यापक अक्षय शर्मा, भूप सिंह, भावना वशिष्ठ, पंकज, सीमा देवी आदि उपस्थित थे।