फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षा में छात्रा को हिजाब पहनने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीबीएसई की परीक्षा दे रही 12वीं की एक छात्रा ने स्कूल प्रबंधन पर परीक्षा में हिजाब पहनने से रोकने का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि स्कूल की चेकिंग टीम ने चेतावनी दी है कि अगर वह आगे की परीक्षाओं में हिजाब पहनकर आई तो उसे परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा। छात्रा ने मंगलवार को डीएम से शिकायत की है। आठ मार्च को छात्रा की गणित की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नरहेड़ा निवासी अर्शिका गाजी बीआर इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं की छात्रा है। उसका परीक्षा केंद्र सीजेडीएवी इंटरनेशनल स्कूल में है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में छात्रा ने बताया कि 21 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा में चेकिंग टीम ने उसे हिजाब नहीं पहनने की चेतावनी दी। 27 फरवरी को रसायन विज्ञान की परीक्षा में भी उसे हिजाब पहनने पर टोका गया और चेतावनी दी कि अगर आगे की परीक्षाओं में हिजाब पहनकर आई तो उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। छात्रा की आठ मार्च को गणित की परीक्षा है। छात्रा ने डीएम से परीक्षा दिलवाने की मांग की है।
सीजेडीएवी इंटरनेशनल स्कूल प्रधानाचार्य अपर्णा जैन का कहना है कि छात्रा अभी तक दो परीक्षा दे चुकी हैं। उन्होंने छात्रा से कहा था कि अगर सीबीएसई की ओर से चेकिंग टीम आती है तो उसे हिजाब हटाना पड़ सकता है। शुरू में प्रबंधन टीम ने छात्रा को रोका था, लेकिन बाद में छात्रा ने परीक्षा दी। छात्रा को परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें