फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवा पखवाड़ा प्रतियोगिता में छात्रा साजिया प्रथम

विज्ञापन
सरधना। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रा साज़िया मुस्त
विज्ञापन
सरधना। जिला प्रशासन द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में संत जोसफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा साजिया मुस्तफा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिलेभर से विद्यार्थियों ने भाग लिया और विविध विषयों पर अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल ने साजिया की कलाकृति को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें नकद धनराशि भेंट की गई। प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने बधाई देते हुए कहा कि साजिया ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह सफलता अर्जित की है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। जिला प्रशासन ने भी साजिया की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें