फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: स्टेटस लगाने के लिए छात्र ने जान जोखिम में डाली, वायरल हुआ वीडियो तो स्कूल प्रबंधन ने लगाई फटकार

Fri, 05 Aug 2022 07:35 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मोदीपुरम (मेरठ)

सार

मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने छात्र के परिजनों को जानकारी देते हुए स्कूल बुलाया। परिजनों के सामने छात्र को फटकार लगाई। कॉलेज प्रशासन ने छात्र को चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर दो मंजिला बिल्डिंग से उतरता छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा निवासी एक छात्र ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के लिए जान जोखिम में डालकर स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग से उतरने का एक वीडियो बनवाया। शुक्रवार को छात्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जानकारी मिलने पर स्कूल प्रशासन ने छात्र को फटकार लगाते हुए उसके परिजनों को जानकारी दी है।

विज्ञापन


सनातन धर्म इंटर कॉलेज के एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में छात्र मेन गेट से बाहर आने की बजाए स्कूल की दो मंजिला बिल्डिंग से नीचे उतर रहा है।

बताया गया है कि छात्र ने स्टेटस पर यह वीडियो लगाने के लिए अपने एक साथी से यह वीडियो बनवाया। वीडियो बना रहे छात्र अपने साथी छात्र का हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने छात्र के परिजनों को जानकारी देते हुए स्कूल बुलाया। परिजनों के सामने छात्र को फटकार लगाई। कॉलेज प्रशासन ने छात्र को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें