मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इसकी शिकायत पाकर पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी परंतु वह फरार मिला।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। आरोप कि युवक ने छात्रा को अपने घर पर बुलाया और नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसने छात्रा के साथ मारपीट भी की।
छात्रा का शोर सुनकर आरोपी के परिजनों ने उल्टा आरोप लगाने शुरू कर दिए। वहीं, भीड़ एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गया। उधर, जानकारी पाकर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली।
वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।