फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ समाजसेवा में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने समाजसेवा करने का बीड़ा उठाया हैं। युवा मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक कर रहे है। एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने मिलकर उद्गगम फाउंडेशन नामक संस्था बनाई हैं। यह संस्था पिछले एक साल से मलिन बस्तियों में जाकर बच्चों क ो निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। संस्था द्वारा अब तक 150 से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जा चुका हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ समाजसेवा क ो वक्त
इंजीनियरिंग छात्र शांतनु ने अपने पांच मित्रों के साथ मिलकर संस्था की शुरूआत की। संस्था सदस्य रविवार को मलिन बस्ती में जाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। बाद में युवाओं ने अपने समूह से उन शिक्षित बेरोजगार युवाओं क ो भी जोड़ा है जो इन बच्चों को स्वेच्छा से पढ़ाना चाहते हैं। अब नियमित रूप से दो से तीन घंटे की कक्षा होती है। बच्चों को स्टेशनरी भी संस्था सदस्य स्वयं अपने खर्च से देते हैं। लालकुर्ती में युवाओं की टोली ने नई कक्षाएं प्रारंभ की हैं। जहां बच्चों को स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश भी दिया जाता है।
सप्ताह में एक दिन व्यक्तित्व विकास की कक्षा
बच्चों क ो क, ख, ग घ सिखाने वाले इन युवाओं का मकसद केवल ज्ञान की रोशनी जलाना नहीं बल्कि उनका समग्र विकास करना है। सुविधाओं से दूर रहने वाले इन बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ना है। सप्ताह में एक दिन बच्चों की व्यक्तित्व विकास की कक्षा भी होती है। खेलकूद, सांस्कृतिक समारोह से लेकर बच्चों को डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट और कबाड़ सामान से सुंदर चीजें बनाने का प्रशिक्षण भी देते हैं। बच्चों के लिए समर कैंप भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें