फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षक की पिटाई से छात्र बेहोश, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजनों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा, शिक्षक पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा नौ के छात्र की शिक्षक द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक की मारपीट से छात्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हालत बिगड़ने पर स्कूल स्टाफ उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया। बुधवार को छात्र के परिजन सदर बाजार थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस परिजनों को लेकर स्कूल पहुंची, जहां उन्होंने हंगामा किया।
बागपत रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पीड़िता पिता ने बताया कि उसका एक निजी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार सुबह छात्र कक्षा मॉनिटर से अनुमति लेकर पानी पीने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान शिक्षक ने उसे पकड़ लिया और परिसर में घूमने का कारण पूछा। आरोप है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को कई थप्पड़ मारे, जिससे वह जमीन पर गिर गया। दोबारा उठने का प्रयास करने पर उसके साथ फिर मारपीट की गई। शिक्षक ने कोहनी मारकर उसे गिरा दिया और उसके संवेदनशील अंग पर लात मार दी। इसके बाद छात्र बेहोश हो गया।
विज्ञापन

पिता के अनुसार, छात्र के बेहोश होने पर स्कूल स्टाफ उसके पास पहुंचा और उसे होश में लाने का प्रयास किया। काफी देर तक हालत में सुधार नहीं होने पर स्टाफ उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जांच कराई और उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह छात्र के परिजन सदर बाजार थाने पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। मामला स्कूल से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर स्कूल पहुंची। वहां परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता का कहना है कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें