फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में छात्रसंघ चुनाव आज

Wed, 26 Oct 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि में चुनाव प्रचार करते प्रत्याशी और समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में बुधवार (आज) को छात्रसंघ चुनाव है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। 3 बजे से मतगणना होगी। कैंपस में किस छात्र संगठन और प्रत्याशी की दिवाली मनेगी यह शाम को तय हो जाएगा। दिग्गजों ने दाव लगाने कसर नहीं छोड़ी है। कैंपस चुनाव के बड़े मायने हैं। डिग्री कॉलेजों में होने वाले चुनाव और छात्र संगठनों के मनोबल पर भी इसका असर पड़ेगा। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है। विवि प्रशासन और पुलिस की चाक चौबंद तैयारी है। बिना आई कार्ड कैंपस में एंट्री नहीं होगी। कैंपस में कुल 3124 वोटर हैं। शाम को ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव का माहौल पीक पर पहुंच गया है। कैंपस के अंदर जहां छात्रों के मन में हलचल है, वहीं बाहर सड़क पर डेरा डाले बैठे छात्र संगठन और उनके समर्थक पूरी ताकत झाेंके हैं। चुनाव सिर्फ कैंपस और प्रत्याशियों तक सीमित नहीं रहा। आखिरी दिन दिग्गजों ने भी एंट्री मारी। मनोबल बढ़ाने और समर्थन दिलाने के वादे में कमी नहीं छोड़ी। छात्र संगठनों को उनकी पार्टियों के नेताओं ने सपोर्ट किया। मतदान सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा। एनवायरमेंटल साइंस डिपार्टमेंट में मतदान होगा। सात बूथ बनाए गए हैं।

कुछ छात्र चले गए घर 
परीक्षा खत्म होने के बाद कैंपस में छुट्टी का माहौल है। कुछ छात्र हॉस्टल से अपने घर चले गए हैं। मेरठ और आसपास के छात्रों को वोटिंग के लिए कैंपस पहुंचाने की संगठनों ने तैयारी की है। मतदान के प्रतिशत से हार जीत के समीकरण पर फर्क पड़ेगा। 
विज्ञापन


फ्लैग मार्च किया 
चुनाव की पूर्व संध्या पर विवि कैंपस में फ्लैग मार्च हुआ। फोर्स के अलावा विवि का प्रॉक्टोरियल बोर्ड और शिक्षक साथ रहे। गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल के बाहर फ्लैग मार्च हुआ। हॉस्टलों की चेकिंग भी की गई। एसपी सिटी ने मतदान स्थल का दौरा किया। 

बाहरी लोगों की एंट्री नहीं 
चुनाव की वजह से कैंपस में बाहरी लोगों की एंट्री नहीं होगी। सुबह विवि टहलने आने वालों को भी एंट्री नहीं होगी। विवि से जुड़े कार्य भी अगले कार्य दिवस में होंगे। छात्रों की एंट्री आई कार्ड से होगी।

फैक्ट 
मतदान सुबह 8 से दोपहर 2 बजे 
मतगणना दोपहर 3 बजे से 
वोटर 3124
प्रत्याशी 19 

फर्जी पत्र और ऑडियो काॅल  
समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी देवेश कुमार का फर्जी ऑडियो कॉल छात्रों को भेजा गया है। इसमें देवेश के चुनाव न लड़ने की बात कही गई है। वहीं देवेश के फर्जी हस्ताक्षर किया हुआ पत्र भी अधिकारियों को दिया गया है। दोनों मामलों में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राजदीप विकल ने सीसीएसयू के चुनाव अधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि यह मतदाताओं को भ्रमित करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें