फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षितगढ़ कॉलेज में छात्रा डोली चौधरी बनीं एक दिन प्रधानाचार्य

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़- परी​क्षितगढ़ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लव केश रूहेला एक दिन की प्रधानाचार्या डोल
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में नारी सशक्तीकरण की अनूठी मिसाल पेश की गई। कॉलेज की मेधावी छात्रा डोली चौधरी को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। गांधी स्मारक देव नागरी महाविद्यालय में बीकॉम की छात्रा डोली ने पदभार संभालते ही विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में छात्राओं की समस्याएं सुनीं, स्वच्छता जांची और अध्यापकों की उपस्थिति भी देखी। डोली ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और बिना डरे आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने 1090, 112 और 1098 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। प्रधानाचार्य लव केश रूहेला ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बेटियों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें