फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मेनाज को पति व ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने सरधना थाने पर तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में कुलंजन निवासी आरोपी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से आरोपी ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। बृहस्पतिवार को वह ससुराल में घर पर वह काम कर रही थी। इसी बीच इसके पति व अन्य लोगों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों उसके साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें