फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र ने मोबाइल लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। हाईवे पर जिटौली कट के पास दसवीं के छात्र भव्य पवार से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया। छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पीछा कर गिरा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों की धुनाई की। दोनों बदमाशों की पहचान ललित व मुकुल निवासी पल्लवपुरम के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई की है।
कंकरखेड़ा थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जटौली निवासी भव्य पंवार दसवीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार शाम छात्र किसी काम से जटौली कट के पास आया था। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने छात्र का मोबाइल लूट लिया था। छात्र ने दोनों बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया था। कुछ कदम की दूरी पर जाकर छात्र ने दोनों बदमाशों को चलती बाइक से गिरा दिया था। छात्र का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े थे। भीड़ ने दोनों बदमाशों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों बदमाशों पर कंकरखेड़ा व पल्लवपुरम में पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें