फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने साथियों संग अन्य छात्रों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने साथियों संग अन्य छात्रों से की मारपीट
विज्ञापन

सरधना। पौहल्ली गांव के निकट स्थित महावीर एजुकेशनल पार्क में बृहस्पतिवार शाम लाठी-डंडे लेकर पहुंचे कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने प्रधानाचार्य व स्टाफ को भी धमकी दी। इसके बाद फरार हो गए। शुक्रवार को प्रधानाचार्या छात्रों संग कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
प्रधानाचार्या डा. विनिता त्यागी ने तहरीर में बताया कि पौहल्ली गांव का एक युवक कॉलेज में बीए एलएलबी का छात्र है। स्थानीय होने के कारण छात्र अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज में अराजकता फैलाता है। आए दिन छात्रों के साथ मारपीट करने की शिकायत मिलने पर प्रधानाचार्य ने उसे कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिस पर शुक्रवार को आरोपी प्रधानाचार्या के ऑफिस पहुंचा और अभद्रता करते हुए धमकी दी। इतना ही नहीं, उसने अपने साथियों को कॉलेज में बुला लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कई छात्रों को जमकर पीटा। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामला बढ़ने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को तलाश किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानाचार्या छात्रों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें