फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना से पेपर देकर लौट रहे छात्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद युवकों ने की मारपीट जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव तिगरी रजबहा के पास कृषक इंटर कॉलेज से पेपर देकर लौट रहे बारहवीं के छात्र पर कुछ युवकों ने हथियारों से लैस होकर हमला बोल दिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव झुनझुनी थाना बहसूमा निवासी जितेंद्र कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनका बेटा अनुभव कृषक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। शनिवार को उनका बेटा कॉलेज में पेपर देने आया था। दोपहर करीब 1 बजे जब वह पेपर देकर अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी तिगरी रजबहा के पास पहुंचने पर गांव झुनझुनी निवासी युवक और उसके तीन अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी युवक अवैध हथियारों से लैस थे और उन्होंने अनुभव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपी के उकसाने पर आरोपियों ने अनुभव पर रॉड और कट्टे की बट से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और आंख के पास चोटें आई और बाल-बाल उसकी जान बची। शोर-शराबा सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें