मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक छात्र के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने तीन नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव आड निवासी सलीम ने मुंडाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि 16 नवंबर की सुबह उनका बेटा वाजिब स्कूल जा रहा था। काली नदी के पास गांव के ही कैफ, रिज्जू, रोकी और दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने वाजिब के साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आईं। मारपीट के दौरान गाली-गलौज भी की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। बेटे के उपचार के कारण प्राथमिकी दर्ज कराने में कुछ समय लगा। पुलिस ने बताया कि मारपीट का वीडियो मिल गया है। सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर पहुंची, लेकिन वे फरार मिले।