मारपीट में घायल मवाना खुर्द निवासी। (मवाना)
मवाना। गांव निलोहा में स्कूल से घर लौटते छात्र के साथ गाली गलौज की। बीच बचाव के लिए आई उसकी मां व बेटे के साथ आरोपियों ने मारपीट की।
गांव निलोहा निवासी गुलदास से तहरीर में बताया कि उसका बेटा गांव में स्थित काॅलेज में कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। महिला का आरोप है कि गांव के ही दो लोग उसके बेटे को परेशान करते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट करते हैं। बुधवार को स्कूल से घर लौटते समय आरोपियों ने उसके बेटे को रोककर गाली गलौज की। शोर सुनकर वह बाहर आई और बेटे को लेकर घर में चली गई। आरोपी उसके पीछे घर में घुस आए और उसके व उसके बेटे के साथ मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट में तीन लोग घायल
मवाना। गांव मवाना खुर्द निवासी अमित कुमार ने तहरीर में बताया कि वह पेपर मिल में ठेकेदारी करता है। गांव निवासी व्यक्ति उसी मिल में पल्लेदारी करता है। मंगलवार की शाम आरोपी उसके घर पर पैसे मांगने आया। उसे कल पैसे देने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। कुछ देर बाद अपने पिता व तीन अन्य के साथ लाठी डंडे लेकर आया और उसके, उसकी पत्नी, बेटी, छोटे भाई व भाभी पर हमला बोल दिया। इसमें उसे, उसके भाई व भाभी को चोटें आई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।