फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं ने कम किया गर्मी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दिनभर चली तेज हवाओं के कारण रविवार को गर्मी का असर कम रहा। हालांकि चटख धूप निकली और दोपहर में आसमान पर बादल भी नजर आए। छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। बीते दो दिनों से तापमान में तापमान में वृद्धि के कारण लोग उमस से परेशान हैं। रविवार दोपहर आसमान में बादल छाने से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बूंदाबांदी के बाद फिर धूप निकल आई। हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ राहत रही। रविवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार से आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 26 अगस्त के बाद अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश होने पर गर्मी व उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें