फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज हवा और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
बहसूमा। बे मौसम हुई बारिश ओलावृष्टि व तेज हवा से गिरी गेहूं की फसल की फोटो संवाद
विज्ञापन
- बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों की फसल को नुकसान, किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। बेमौसम हुई बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवा से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल गिर गई। बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीर बढ़ा दी है। खादर व बांगर क्षेत्र में तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों को नुकसान होने का डर सता रहा है।
क्षेत्र में इन दिनों आलू की खुदाई का काम भी चल रहा है। साथ ही सरसों की फसल भी पक चुकी है। जिसकी कटाई जारी है। कई किसान सरसों की फसल को उठा भी चुके हैं। रविवार देर रात करीब 12 बजे तेज हवा व बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसल व सरसों की फसल खेतों में बिछ गई।
विज्ञापन

किसान वीरेंद्र नागर, श्यामपाल गुर्जर, कृपाल सिंह का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल तैयार है। अप्रैल के महीने में गेहूं में कटाई शुरू होने वाली है। अचानक आई तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों के मुताबिक इससे गेहूं की पैदावार में करीब 2 से 3 क्विंटल प्रति एकड़ तक की कमी आ सकती है। किसानों ने बताया कि पहले ही बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण वह आर्थिक रूप से काफी प्रभावित हो चुके हैं और अब बारिश ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

हस्तिनापुर कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि इस मौसम में बारिश फसलों पर गलत प्रभाव डालती है। खेतों में फसलों के गिरने से उत्पादन पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें