फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में तेज धूप, रात में सर्द हवाओं का जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। लेकिन दिन में चटख धूप खिलने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार की रात इस सप्ताह में सबसे सर्द रात दर्ज की गई। सर्द हवाओं से तापमान तीन डिग्री गिर गया।
विज्ञापन

मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है। तेज धूप निकलने से दिन का तापमान फिलहाल सामान्य चल रहा है। लेकिन रात का तापमान कभी बढ़ रहा है तो कभी गिर रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। अभी मौसम में और परिवर्तन देखा जाएगा। छह और सात फरवरी को बारिश के आसार हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 94 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 4 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। वहीं, हवा चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक भी सोमवार को 225 के मुकाबले मंगलवार को 202 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें