फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेरठ में 20 मई को हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में जिले की दवा दुकानें बुधवार 20 मई 2026 को बंद रहेंगी। यह निर्णय खैरनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में लिया गया। दवा व्यापारियों ने केंद्र सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

दवा एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी छूट और भ्रामक प्रचार से मरीज आकर्षित हो रहे हैं। इससे दवा व्यापार और जनहित दोनों प्रभावित हो रहे हैं। होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री घनश्याम मित्तल ने बताया कि उनका उद्देश्य हजारों दवा व्यापारियों को बचाना है। उन्होंने कहा कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाइयां दे रहे हैं, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं। दवा व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन बिक्री से देशभर के लाखों लाइसेंसधारी विक्रेता आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। अरुण त्यागी ने जोर दिया कि दवा व्यापार सीधे लोगों की जिंदगी से जुड़ा है।


नारकोटिक्स विभाग पर नाराजगी

व्यापारियों ने नारकोटिक्स विभाग की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। व्यापारी प्रवीण दुआ ने कहा कि जांच के नाम पर छोटे दुकानदारों को परेशान किया जाता है। दूर-दराज के राज्यों से नोटिस भेजकर व्यापारियों को हजारों किलोमीटर दूर बुलाया जाता है। उन्होंने मांग की कि दवा व्यापार से संबंधित जांच केवल ड्रग विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर की जाए। दोष सिद्ध होने के बाद ही कार्रवाई की जाए। प्रेसवार्ता में विकास मित्तल, गगन गुप्ता, सौरभ जैन, राहुल जैन, लोकेश सिंह, विवेक सिंघल, सुकेश शर्मा, संजय मलिक और कविराज मलिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें