फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़कों पर सख्ती बरकरार, आठ दिन में चालान दस हजार

विज्ञापन
बिजनौर में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस
विज्ञापन
- सिर्फ आठ हजार चालान बिना हेलमेट निकले बाइक सवारों के कटे
विज्ञापन

- त्योहारों को लेकर सड़कों पर उतरी पुलिस करती रही चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सड़कों पर सख्ती बरकरार है। कोई भी ऐसा चौराहा या रास्ता नहीं बचा, जिस पर पुलिस न मिले। त्योहारों को लेकर की जा रही चेकिंग के क्रम में बुधवार को भी पुलिस मुस्तैद रही। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई, यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर चालान काटे गए।
बुधवार को एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह की अगुवाई में बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर मंडावर के आसपास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई, उधर बिना हेलमेट निकले बाइक सवारों की खूब खबर ली, हेलमेट नहीं लगाने वालों के चालान कर दिए गए। उधर, शाम ढले एएसपी देहात राम अर्ज और सीओ चांदपुर की अगुवाई में चांदपुर इलाके में अलग-अलग सड़कों पर चेकिंग अभियान चला। साथ ही नूरपुर में गश्त की गई। उधर, बॉर्डर पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। मंगलवार की देर शाम सीओ नजीबाबाद गजेंद्रपाल सिंह और कोतवाल सुनील कुमार ने कोटद्वार के पास जाफरा बॉर्डर पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन


- आठ दिन में दस हजार वाहनों का चालान
एक नवंबर से अब तक दस हजार से अधिक वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। जिनमें हेलमेट नहीं लगाने पर आठ दिन में आठ हजार बाइक सवारों के चालान किए गए हैं। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 30 चालान किए जाए चुके हैं। बाकी सीट बेल्ट और अन्य नियम तोड़ने वालों के किए गए है।
विज्ञापन


- सिविल लाइन में ई-रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी
त्योहारों के चलते बिजनौर शहर में शास्त्री चौक से सिविल लाइन में जाने पर ई-रिक्शा और कारों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। बाजार में भीड़ और जाम के चलते यह कदम उठाया गया है। इस व्यवस्था को लागू कराने में सीओ सिटी अनिल कुमार और कोतवाली राजीव चौधरी दोपहर होने तक सिविल में डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें