फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होटल-ढाबा संचालकों को सुरक्षा और नियम पालन के कड़े निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, लाॅज और अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों को नए साल की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर की रात के मद्देनजर नियमों का पालन करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में विशेष रूप से बिना लाइसेंस शराब परोसने, तेज आवाज में डीजे बजाने, पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे न लगाने और वाहन निर्धारित पार्किंग के बजाय अनियंत्रित स्थानों पर खड़ा करने जैसी गलतियों से बचने का निर्देश दिया है। सीओ आशुतोष कुमार व प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य नए साल की पूर्व संध्या पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। होटल संचालकों को नियमों के पालन के प्रति आगाह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें