बहसूमा। चोरों ने क्षेत्र के गांव रामराज निवासी पेंटर के मकान को मंगलवार को दिनदहाड़े निशाना बनाया। चोर मकान की जाली काटकर लैपटॉप, एलसीडी व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किरा और पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। क्षेत्र के गांव रामराज के मोहल्ला बुधनगर निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उसके दो मकान हैं। उसके दो बेटों आकाश व मानिक चंद की रामराज में ही शिव शक्ति नाम से पेंटर की दुकान है। एक मकान में परिवार समेत रहते हैं व दूसरे मकान में पेंटिंग का सामान रखा हुआ है। मंगलवार की सुबह चोर उसके मकान की जाली काटकर लैपटॉप, एलसीडी व दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।