मवाना। उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक लेकर त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। वहीं माहौल बिगाडने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने शांति समिति की बैठक में कहा है कि रंगों का पर्व होली व जूमे की नमाज एक ही दिन है। इसलिए दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे का उदाहरण देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाए। शराब पीकर सडकों पर वाहन चलाने तथा घूमने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव, शहर काजी मौलाना नफीस अहमद, विहिप नेता सुभाष गाब्बा, भाजपा नेता विनोद गुप्ता, व्यापारी नेता गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद