संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब की ओर से रविवार को वन विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे मांझा त्यागो अभियान के तहत सूरजकुंड पार्क में नुक्कड़ नाटक किया गया व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि वन संरक्षक मेरठ जोन आईएफएस आदर्श कुमार रहे। नाटक के माध्यम से प्रतिबंधित मांझे से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि दो पहिया वाहन चलाते समय गले में मफलर जरूर पहनें। किसी को मांझा बेचते हुए देखें तो पुलिस को सूचित करें।
नुक्कड़ नाटक में हिमांशु रावत, अभिषेक पालीवाल, आयुषी कनौजिया, सीतांशु सक्सेना, अरमान, तरुण, सावन सहित अन्य ने मंचन किया। वन संरक्षक आईएफएस आदर्श कुमार ने कहा कि क्लब का यह अभियान सराहनीय है। क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि वर्ष 2017 से एनजीटी की ओर से चाइनीज मांझा भंडारण, बेचना व प्रयोग करना प्रतिबंधित है। यदि हम मांझे की मांग ही नहीं करेंगे तो मांझा बिकेगा ही नहीं। अंत में सभी ने मांझे के बहिष्कार की शपथ ली। वन विभाग से रेंजर रविकांत, वन दरोगा मोहन सिंह, दीपा यादव, दीपक सिरोही, रीना, मोनिका, संगीता, मनीषा, अर्जुन ने भी मांझे के खतरे बताए।
इस अवसर पर क्लब से संस्थापक सावन कनौजिया, लक्ष्य, अमराह, गौरांगी, राहुल, अशोक, तरूण, आंचल, जोया, उत्कर्ष, सचिन, दिव्यांशी, अखिलेश, विंदु, रक्षिता, काजल, सितांशु, अभिषेक, अरमान, हिमांशु, आयुषी, कैफ, यशिका आदि मौजूद रहे।