फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुरी में 15 खंभों से स्ट्रीट लाइट गायब, पार्षद ने की शिकायत

विज्ञापन
मोहनपुरी से स्ट्रीट लाइट गायब
विज्ञापन
मेरठ। मोहनपुरी में 15 खंभों से स्ट्रीट लाइट गायब होने की शिकायत सोमवार को भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी से की। उन्होंने कहा कि लाइट कौन ले गया, इसका पता नहीं लगाया गया और इसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की कराई गई। इस मामले में नगर आयुक्त ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि करीब एक महीने से स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी उनको दी थी। लाइटों को ठीक करने के लिए निगम के कर्मचारी ले गए होंगे, यह सोचकर पहले शिकायत नहीं की थी, लेकिन अब निगम के अधिकारी बताने को तैयार नहीं है कि लाइटें कहां गईं। पार्षद ने बताया कि लाइट चोरी भी हो सकती है। अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी का कहना है कि मामला गंभीर हैं। पहले विभाग से पता कराएंगे, जानकारी नहीं मिली तो सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड पर कई लाइटें खराब हैं। इसके चलते यहां रात में जाने वाले यात्रियों और अन्य लोगों को परेशानी होती है।

पेयजल नहीं मिलने पर नगर निगम ने किया हंगामा
शास्त्रीनगर, विकासपुरी, लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी में पेयजल न मिलने पर सोमवार को लोगों ने नगर निगम में हंगामा किया। ब्रह्मपुरी निवासी हरेंद्र, नरेश और अनिल सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलकल विभाग में शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा कई जगह गंदा पानी तो कहीं पर पानी में कीड़े आ रहे हैं। जागृति विहार और कंकरखेड़ा में पानी की पाइपलाइन टूटने की शिकायत भी निगम में पहुंची। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि पानी की व्यवस्था सुधारने के लिए 10 टीमें लगी हैं। जल्द ही व्यवस्था सुधार जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें